ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि वर्तमान ईरानी सरकार अफ़्रीक़ी देशों के साथ सहयोग एवं कूटनैतिक संबंधों में विस्तार चाहती है।
तेहरान में रविवार को अफ़्रीक़ी एकता यूनियन की स्थापना की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में जवाद ज़रीफ़ ने प्रसिद्ध अफ़्रीक़ी नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अफ़्रीक़ा महाद्वीप में स्वतंत्रता व न्याय की स्थापना में उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की।
ईरानी विदेश मंत्री ने विश्व के कुछ इलाक़ों में नए रूप में मौजूद भेदभाव और जातीवाद की ओर इशारा करते हुए इससे निपटने के लिए संयुक्त प्रयासों की अपील की। उन्होंने चरमपंथ और आतंकवाद की भर्त्सना करते हुए नाईजेरिया में सक्रिय तकफ़ीरी गुट बोको हराम द्वारा किए गए आतंकवादी हमलों के पीड़ितों के प्रति सहानुभूति जतायी।
ज्ञात रहे कि बोको हराम वर्ष 2009 से नाइजेरिया के विभिन्न इलाक़ों में अनेक हमले कर चुका है और उसने इन हमलों की ज़िम्मेदारी भी ली है।
25 मई 2014 - 17:36
समाचार कोड: 611316